युवाओं को नहीं मिल रही नौकरियां : शर्मा
तपा((बरनाला)) - सिटी कांग्रेस के प्रधान धर्मपाल शर्मा व यूथ वर्कर मोहित मेशी ने कहा कि संगरूर लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस की लोक हितैषी व अकाली-भाजपा सरकार की लोक विरोधी नीतियों से लोगों को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज पढ़े लिखे नौजवान नौकरी पाने के लिए दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं। परंतु राज्य सरकार उन्हें नौकरियां देने की बजाय उन पर केस दर्ज कर तानाशाही रूप अपना रही है। उन्होंने लोगों व खासकर नौजवानों को आगे आकर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की अपील की। इस मौके उनके साथ चमकौर सिंह, गुरदेव सिंह, पाला राम इत्यादि उपस्थित थे। ((रमेश सिंगला))