मेडिकल चेकअप कैंप आज
तपा((बरनाला)) - श्रीमती दयावंती कांसल पत्नी श्री मुकन्दी लाल कांसल चैरिटेबल ट्रस्ट तपा की तरफ से मेगा मेडिकल चेकअप कैंप सरकारी अस्पताल तपा में आज 25 जनवरी शनिवार को प्रात: 9बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक लगाया जा रहा है। यह जानकारी संदीप कांसल ने दी। उन्होंने बताया कि इस कैंप में अलग-अलग बीमारियों के माहिर डॉक्टर मरीजों का चेकअप, टेस्ट, एक्सरे और ईसीजी आदि की जाएगी।