पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संगरूर के 4 कानूनी सेवा क्लीनिकों में लोगों की कानूनी उलझनें होंगी हल

संगरूर के 4 कानूनी सेवा क्लीनिकों में लोगों की कानूनी उलझनें होंगी हल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - संगरूर
जिले में 4 नि:शुल्क कानूनी सेवाएं क्लीनिक खोले गए हैं। जानकारी देते हुए जिला कानूनी सेवाएं अथॉर्टी के सचिव मोहित बांसल ने कहा कि जिला और सेशन जज कम चेयरमेन जिला कानूनी सेवा अथॉर्टी बलबीर सिंह की अगुवाई में ये क्लीनिक अदनान, बालियां, चौंदा और छाजली में खोले गए हैं।
उन्होंने बताया कि सब डिवीजन धूरी के गांव बालियां में इस क्लीनिक में एडवोकेट सोनी गर्ग रिटेनर वकील के तौर पर अपनी सेवाएं देंगे। मालेरकोटला के गांव चौंदा में एडवोकेट रिंपल जैन, मूनक सब डिवीजन के गांव अदनान में प्रेम पाल, जबकि सुनाम सब डिवीजन के गांव छाजली के क्लीनिक में कुलवंत सिंह रिटेनर वकील के तौर पर अपनी सेवाएं देंगे। उन्होंने कहा कि क्लीनिकों में सिंगल विंडो सुविधाएं प्रदान होंगी तथा लोगों की कानूनी उलझनें व मुश्किलें हल की जाएंगी। इसके साथ ही मनरेगा के जॉब कार्ड समेत सरकारी कार्यालयों से संबंधित समस्याएं भी इन क्लीनिकों में निपटाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कानूनी सेवाएं अथॉर्टी द्वारा वीडियो कांफ्रैंसिंग के जरिए मुफ्त कानूनी सहायता क्लीनिक खोले गए हैं।
इसके अलावा यहां पैरा लीगल वालंटियर भी अपनी सेवाएं निभाएंगे जोकि मुफ्त कानूनी सेवाएं, लोक अदालतें, परमानेंट लोक अदालत, पंजाब कानूनी सेवा अथॉर्टी चंडीगढ़, नेशनल कानूनी सेवा अथॉर्टी नई दिल्ली द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों से अवगत करवाएंगे।