पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओलंपियाड का पहला पड़ाव पूरा किया

ओलंपियाड का पहला पड़ाव पूरा किया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरनाला - मदर टीचर स्कूल बरनाला के विद्यार्थियों ने अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में भाग लिया। स्कूल के एमडी कपिल मित्तल ने बताया कि इस प्रतियोगिता के पहले चरण में पांचवी कक्षा के प्रथम गर्ग, बालकृष्ण, छठी कक्षा की श्रुति शर्मा ने शानदार अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि तीनों विद्यार्थी दूसरे चरण की परीक्षा के लिए चुने गए। स्कूल प्रधान निशी मित्तल, चेयरमेन कपिल मित्तल और उप-प्रिसिंपल सुरभि अरोड़ा ने विजयी बच्चों और उनके परिजनों को बधाई देते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं वाईएस पब्लि स्कूल हंडिआया के तीन विद्यार्थियों ने अंतर्राष्ट्रीय मैथेमेटिक्स ओलंपिक((आईओएम)) का पहला पड़ाव पार करते हुए विभिन्न स्थान प्राप्त किए। स्कूल पीआरओ जतिंदरजीत सिंह ने बताया कि स्कूल छात्रा अंशु गुप्ता को गोल्ड, प्रतिष्ठ मित्तल को सिल्वर का व नितांशु बांसल ने कांस्य पदक जीता। स्कूल प्रधान प्रधान प्रो. दर्शन कुमार, डायरेक्टर वरुण भारती, डा.ॅ रजनी भारती, प्रिंसिपल कुसुम शर्मा, सचिन गुप्ता और मधु जेठी ने विद्यार्थियों को बधाई दी।