- Hindi News
- माई भागो स्कीम के तहत 71 छात्राओं को साइकिल बांटे
माई भागो स्कीम के तहत 71 छात्राओं को साइकिल बांटे
धनौला((बरनाला)) - पंजाब सरकार की माई भागो स्कीम के तहत गांव कोटदूना और राजिया में 71 छात्राओं को साइकिल दिए। हल्का भदौड़ के अकाली दल के इंचार्ज दरबारा सिंह ने कोटदूना में 44 साइकिल और 27 साइकिल राजिया में बांटे।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार जरूरतमंद बच्चों की हर तरह की सहायता कर रही है। बहुत से मां- बाप अपनी बेटियों को स्कूल दूर होने की वजह से स्कूल नहीं भेज पाते जिससे वह शिक्षा से वंचित रह जाती है। इसलिए सरकार ने स्कीम शुरू की है।
उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल में पढऩे वाले बच्चों को महंगे स्कूलों वाली सारी सुविधाएं दी जा रही है। प्रिंसिपल गुरुचरण कौर ने कहा कि लड़कियों को साइकिल के बिना स्कूल आने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था।
उन्होंने सरकार की इस पहल के लिए धन्यवाद किया। इस मौके पर सरकारी स्कूल राजिया के प्रिंसिपल कौर सिंह, अध्यापक तरसेम चंद, रमेश कुमार ने भी सरकार का धन्यवाद किया। ((सागर))