पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिल्डिंग बनाओ संघर्ष कमेटी गठित

बिल्डिंग बनाओ संघर्ष कमेटी गठित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मूनक ((संगरूर)) - यूनिवर्सिटी कॉलेज के छात्रों ने कॉलेज की इमारत की मांग को लेकर बिल्डिंग बनाओ संघर्ष कमेटी बनाकर भविष्य की रणनीति तैयार करने के लिए कमर कस ली है। कमेटी के नेता चेतन देहलां, गुरमीत मोर्ड साहिब, जस्सी भूंदड भैणी, बलकार डूडीयां ने कहा कि दो बार कॉलेज इमारत का नींव पत्थर रखे जाने के बावजूद अभी तक उन्हें इमारत नसीब नहीं हुई है। कॉलेज आईटीआई की उधार की इमारत में चल रहा है और ऊपर से इमारत को भी खाली करने के आदेश आ रहे हैं। उन्होंने राजनीतिक पार्टियों पर महज नींव पत्थर रखने की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के दावे फेल साबित हो रहे हैं। उन्होंने गांवों की पंचायतों और शहरवासियों से उनके संघर्ष में सहयोग देने की अपील की ताकि इमारत के बिना छात्रों को पेश आ रही परेशानी दूर हो सके। ((वरिंदर))