- Hindi News
- क्रकांग्रेस अकाली के राज में फैला नशे का कारोबारञ्ज
क्रकांग्रेस-अकाली के राज में फैला नशे का कारोबारञ्ज
भास्कर न्यूज - मोगा
प्रदेश में नशा आज से नहीं बल्कि पिछले कई सालों से हैं। सभी राजनीतिक पार्टियों की सत्ता में नशा तस्करी होती आई है। इसमें कांग्रेसी और अकाली दोनों ही पार्टियों के नेता शामिल हैं। यह बातें कांग्रेस की नेशनल कमेटी के सदस्य और सीनियर कांग्रेसी नेता जगमीत सिंह बराड़ ने किया है। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत पूर्व डीजीपी शशीकांत की ओर से की जा चुकी है और अब उनका साथ देना जरूरी है। वह आज नान पॉलिटीकल एजेंडे के साथ बार एसोसिएशन के वकीलों से सहयोग के लिए यहां आए थे। बराड़ ने कहा कि आज जरूरत है कि सभी एकजुट हों और नशे के खिलाफ जंग शुरू की जा सके। जगमीत सिंह बराड़ ने कहा कि वह पार्टी से ऊपर उठकर आगे आए हैं और सभी का साथ चाहते हैं। हाईकोर्ट से उनकी पिटीशन रद्द हो गई है। लेकिन शशीकांत की ओर से डाली गई पिटीशन को मंजूर करते हुए उसकी तारीख 29 जनवरी डाली गई है। जिसमें वह उसके साथ अपीयर होंगे। बराड़ ने कहा कि यह मामला इंटरपोल से संबंधित है और पांच देशों से इस नशा तस्करी मामले के तार जुड़े हुए हैं, इसलिए सीबीआई ही इस मामले की बढिय़ा से जांच कर सकती है। उन्होंने वकीलों से भी राय मांगी थी। इस दौरान अन्य के अलावा नरेश ग्रोवर बार एसोसिएशन अध्यक्ष, नरिंदर चहल, सुनील गर्ग आदि मौजूद थे।
कांग्रेस है कीचड़, क्रआपञ्ज है कमल : नरिंदर चहल : आप पार्टी से संबंधित नरिंदर चहल ने इस मौके पर कहा कि जगमीत सिंह बराड़ ने 1972 के दौरान स्टूडेंट लहरों की अगुवाई की है और उनके पिता भी समाज सेवी थे। मगर उनकी पार्टी गंदा कीचड़ है और वह कमल का फूल हैं। अगर वह वाक्य ही पार्टी से ऊपर उठकर नान पॉलिटीकल होकर आए हैं तो वह उनका साथ देने को तैयार हैं।
बाजवा से सलाह कि एकजुट होकर लड़ें तो प्रभाव ज्यादा होगा : कांग्रेस के सीनियर नेता जगमीत सिंह बराड़ ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा को सलाह दी है कि अलग लडऩे की बजाए एकजुट होकर धरना लगाने पर ज्यादा प्रभाव होगा।