गणतंत्र दिवस की रिहर्सल, तैयारियां पूरी
भास्कर न्यूज - मोगा
26 जनवरी को अनाज मंडी में गणतंत्र दिवस संबंधी कार्यक्रम के लिए शुक्रवार को फुल ड्रेस परेड रिहर्सल किया गया। यह समारोह 1 घंटा 50 मिनट तक चलेगा, जिसमें बच्चे रंगारंग प्रोग्राम पेश करेंगे। 65 वें गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण मुख्य पार्ली मानी सचिव सोहन सिंह ठंडल करेंगे।
पिछले सात दिनों से चल रही तैयारियां मुक म्मल कर ली गई हैं और आज फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान टाइमिंग भी नोटिस की गई। आज उसी तरह से पूरा समारोह किया गया जिस तरह से 26 जनवरी को होगा। जिसमें मात्र मुख्य मेहमान की कमी ही लग रही थी। रिहर्सल में शुक्रवार को डिप्टी कमिश्नर अर्शदीप सिंह थिंद ने तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही एसएसपी कमलजीत सिंह ढिल्लों ने पूरे मंडी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के आदेश दिए। पिछले एक सप्ताह से स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों पर कोरियोग्राफी पेश किया जा रहा है। इस रिहर्सल में बच्चों ने पंजाबी सभ्याचार की झलकियां भी दिखाई।
अनाज मंडी में रिहर्सल में डीएसपी रछपाल सिंह की अगुवाई में पंजाब पुलिस, महिला पंजाब पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी कैडेटों द्वारा मार्च पास्ट किया गया। इस मौके पर एसडीएम भूपेन्द्र सिंह, सहायक कमिश्नर जनरल डॉ. मनदीप कौर, तहसीलदार लखवीर सिंह, जिला शिक्षा अफसर प्रीतम सिंह धालीवाल, जिला शिक्षा अधिकारी एलीमेंट्री जसापल सिंह औलख समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
अलग-अलग स्कूल समारोह में लेंगे भाग : गणतंत्र दिवस पर प्रात 10 बजे तिरंगा लहराया जाएगा। वहीं 11 बजकर 50 मिनट पर राष्ट्रीय गीत के साथ समागम का समापन किया जाएगा। समागम में मुख्य अतिथि के तिरंगा लहराने के बाद वह मार्च पास्ट का निरक्षण करेंगे। इस दौरान आर्य माडल स्कूल द्वारा है रीत सदा की प्रीत जहां देश भक्ति के गीत पर कोरियोग्राफी, हेमकुंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल पंजाबी लोकनाच ((लुडी))पेश किया जाएगा। वहीं जीएन कान्वेंट स्कूल गांव भूलर के बच्चों द्वारा मेरा रंग दे बस्ती चोला देशभक्ति गीतों पर शहीदे आजम भगत सिंह पर कोरियोग्राफी पेश की जाएगी। वहीं स्कूली छात्राओं द्वारा गिद्दा व समागम के समापन से पहले गभरु द्बारा भंगड़ा डाला जाएगा। समागम के समापन पर ब्लूमिंग बडज स्कूल के बच्चों द्वारा मिलिट्री बैंड के साथ राष्ट्रीय गीत गाया जाएगा।
डीसी ने दिए अधिकारियों को आदेश : फुल ड्रेस रिहर्सल दौरान डिप्टी कमिश्नर अर्शदीप सिंह थिंद ने जिला शिक्षा अधिकारी प्रीतम सिंह धालीवाल व जिला ट्रांसपोर्ट अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी बच्चों को समागम स्थल पर समय पर लाया जाए व ट्रांसपोर्ट अधिकारी स्कूलों में समय पर वाहन भेंजे। ((शिव कौड़ा))