पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाल कर चलाया सर्च अभियान

पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाल कर चलाया सर्च अभियान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरनाला - 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर जिले की सुरक्षा और अमन-कानून की स्थिति बनाए रखने को लेकर शुक्रवार शाम को पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकालकर सर्च अभियान चलाया।
इस दौरान गाडिय़ों, कारों आदि की चेकिंग गई की। इस दौरान डीएसपी हरपाल सिंह और थाना प्रभारी राजविंदर सिंह रंधावा की अगुवाई में इंस्पेक्टर विपन कुमार व जसवीर कौर ने भारी पुलिस बल, बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वॉयड टीम के साथ शहर के तमाम बाजारों, सदर बाजार, हंडियाया बाजार, फरवाही बाजार, केसी
रोड, रामबाग रोड आदि स्थानों में फ्लैग मार्च कर सर्च
अभियान चलाया।