विपिन शर्मा का हार्टअटैक से निधन
मोगा। राजेन्द्रा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के चेयरमैन विपिन शर्मा का हार्टअटैक से निधन हो गया। अंतिम संस्कार देर सांय बुक्कनवाला रोड स्थित स्वर्ग आश्रम में किया गया। उनकी चिता को मुखाग्नि उनके सुपुत्र वासू शर्मा ने दी। उनके अकस्मात निधन पर समाज सेवी लोगों और संगठनों ने गहरा शोक जताया है।