पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बरनाला में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी पूरी

बरनाला में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी पूरी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बरनाला
जिले में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई है। रविवार को काला माहिर स्टेडियम में सीपीएस संसदीय सचिव प्रकाश चंद गर्ग तिरंगा झंडा फहराएंगे। इस अवसर पर समारोह में जिला प्रशासन की तरफ से जरूरतमंदों व गरीब लोगों को सिलाई मशीनें और ट्राईसिकल भी बांटे जाएंगे।
शनिवार दोपहर को डीसी गुरलवलीन सिंह सिद्धू और एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मण ने स्टेडियम में जाकर तैयारियों व सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायतें
जारी की।
पुलिस को दिए कड़े आदेश
डीसी गुरलवलीन सिंह सिद्धू ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम सुबह 09.58 बजे शुरू होगा। शहर की सफाई के लिए नगर कौंसिल के ईओ को भी हिदायतें जारी कर दी है।
शहर के चौक-चौराहों पर पुलिस कर्मी किए तैनात
एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मण ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर शहर में अमन-कानून की स्थिति को कायम रखने और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए कार्यक्रम स्थल सहित शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मी तैनात कर दिए हैं।