पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घने कोहरे से श्रीगंगानगर हरिद्वार एक्सप्रेस 5 घंटे हुई लेट

घने कोहरे से श्रीगंगानगर-हरिद्वार एक्सप्रेस 5 घंटे हुई लेट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बरनाला
शनिवार को क्षेत्र में चारों तरफ छाए घने कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शुक्रवार देर रात से ही घने कोहरे ने पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया था। शनिवार दोपहर तक घना कोहरा छाया रहा और लोग घरों को दुबके रहे।
कई स्कूलों में बच्चों को जहां हाजिरी कम रही वहीं शनिवार का दिन होने के कारण कई स्कूलों में जल्दी छुट्टी कर दी गई। आलम यह था कि 50 मीटर तक भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। यहां तक कि वाहनों की हेड लाइटें भी घने कोहरे के आगे फेल साबित हुई। घने कोहरे का असर सड़क व रेल यातायात पर भी पड़ा। हालांकि दोपहर को निकली धूप के बाद शहरवासियों ने ठंड से थोड़ी राहत महसूस की। कोहरे के कारण जहां बसें काफी धीमी गति से चली वहीं बरनाला से बठिंडा का रास्ता बस द्वारा जहां डेढ़ घंटे का है वहीं बस को बठिंडा पहुंचने में तीन घंटे लगे। दूसरी तरफ रेलवे के हेड बुकिंग क्लर्क ओम प्रकाश ने बताया कि शनिवार को श्रीगंगानगर-हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन पांच घंटे देरी से चली। जबकि श्रीगंगानगर-नईदिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन एक घंटा देरी से चली। जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शनिवार को जहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया वहीं अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया।