- Hindi News
- भाजपा नेताओं ने वित्तमंत्री ढींढसा से की शहर में जल्द फायर स्टेशन बनाने की मांग
भाजपा नेताओं ने वित्तमंत्री ढींढसा से की शहर में जल्द फायर स्टेशन बनाने की मांग
सुनाम ((संगरूर)) - भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजीव गर्ग की अगुवाई में हुई वर्करों की बैठक की गई। इस अवसर पर गर्ग ने कहा कि हमेशा की तरह एक बार फिर वित्तमंत्री ढींढसा ने ही शहर में फायर ब्रिगेड स्टेशन बनाने पर गंभीरता दिखाई है। उन्होंने इस मामले में कांग्रेस की नीतियों की आलोचना की। भाजपा नेताओं ने वित्त मंत्री से शहर में स्थाई तौर पर भी फायर स्टेशन की स्थापना जल्द करवाने की मांग की। इस मौके पर एडवोकेट रमन गोयल, लछमन रैगर, निखिल गुप्ता, हरकृष्ण अरोडा, मूल चंद रायपूरिया, अशोक कुमार, उमा शंकर, रानी देवी, सुमन वर्मा आदि हाजिर थे।