पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वुशू खिलाडिय़ों व कोच का सम्मान

वुशू खिलाडिय़ों व कोच का सम्मान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लौंगोवाल ((संगरूर)) - सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल शेरों के नेशनल स्तरीय वुशू खिलाडिय़ों व कोच को स्कूल की प्रबंधकीय कमेटी व विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया गया। चेयरमैन डा. रूप सिंह व बसंत सिंह खालसा ने बताया कि धर्मवीर कौर ने कांस्य मेडल प्राप्त करके स्कूल व राज्य का नाम रोशन किया। इस दौरान सरपंच निहाल सिंह, पंच अंग्रेज सिंह, पंच सोम लाल सिंह, पंच निर्मल सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से निर्मल सिंह गडेवाल व मक्खन सिंह, शहीद ऊधम सिंह स्पोर्टस क्लब के चमकौर सिंह, बलजिंदर सिंह पक्का, नौनी, बलविंदर सिंह गिल व प्रिंसीपल रंजू शर्मा ने खिलाडिय़ों व कोच को सम्मानित किया।