नशे के खिलाफ वोट देने की शपथ ली
बरनाला - शनिवार को लाल बहादुर शास्त्री आर्य महिला कॉलेज((एलबीएस))में राष्ट्रीय वोटर दिवस मनाया गया। इस अवसर पर डीसी गुरलवलीन सिंह सिद्धू ने विद्यार्थियों को वोट की महत्ता की जानकारी दी।
इस दौरान डीसी ने कॉलेज स्टाफ व छात्राओं को चुनावों में नशा नहीं बांटने वाले उम्मीदवार को ही वोट देने की शपथ ग्रहण करवाई। इस दौरान डीसी ने नए छात्राओं के बने वोटर कार्ड उन्हें वितरित किए गए।
समागम में मुख्य अतिथि डीसी को कालेज मैनेजमेंट प्रबंधक कमेटी के सचिव एडवोकेट भारत भूषण मैनन और कॉलेज की प्रिसिंपल डा.नीलम शर्मा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके अलावा समागम दौरान करवाए लेख, नाटक व भाषण मुकाबलों में विजयी रहे छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।