- Hindi News
- माउंट लिटरा स्कूल में मनाया गणतंत्र दिवस
माउंट लिटरा स्कूल में मनाया गणतंत्र दिवस
भास्कर न्यूज - मोगा
माउंट लिटरा जी स्कूल में गणतंत्र दिवस पर समागम का आयोजन किया गया। इस मौके पर शहीदों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर प्रिंसिपल दिवजोत कौर ने विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस की महत्ता बारे जानकारी दी।
कार्यक्रम के प्रारंभ में ईश्वर को याद करते हुए मूल मंत्र व गायत्री मंत्र का उच्चारण किया गया। सातवीं व छठी कक्षा के विद्यार्थियों ने देश भक्ति का गीत प्रस्तुत किया। सातवीं कक्षा की छात्रा कुमारी सेजुल ने वोटर दिवस पर वोट की महत्ता बारे जानकारी दी। ((संदीप))