पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अथॉरिटी हर नागरिक को इंसाफ दिलाने को प्रयासरत : नीतिका

अथॉरिटी हर नागरिक को इंसाफ दिलाने को प्रयासरत : नीतिका

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - निहाल सिंह वाला
पंजाब कानूनी सेवाएं अथॉरिटी जिला मोगा की ओर सिविल जज सीनियर डिवीजन कम जिला कानूनी सेवाएं सचिव नीतिका वर्मा की अगुवाई में गांव बिलासपुर में लीगल एड क्लीनिक का शुभारंभ किया गया।
इस दौरान नीतिका वर्मा और सीजेडीएम परमिंदर सिंह ने आए हुए लोगों को कानूनी सेवाएं अथॉरिटी के में बारे जानकारी दी ओर कहा कि यह हर नागरिक को इंसाफ दिलाने के लिए प्रयासरत है। पंजाब कानूनी सेवाएं अथॉरिटी लीगल सर्विसेज अथॉरिटीज एक्ट 1987 को देश भर में लागू करने के बाद पंजाब सरकार ने पंजाब कानूनी सेवाएं अथॉरिटी का गठन किया।
उन्होंने कहा कि गांवों में पैरा लीगल वॉलंटियर स्कीम के तहत नौजवानों को कानूनी माहिरों की ओर से ट्रेनिंग देकर शिक्षित किया गया है।
नौजवानों द्वारा गांवों में लीगल एड क्लीनिक खोलकर जरूरतमंद लोगों कानूनी सेवाएं प्रदान की जाएगी। जहां एनजीओ के स्टेट कोऑर्डीनेटर एसके बांसल, एडवोकेट राजेश शर्मा, बूटा सिंह, डॉ. गुरमेल सिंह, एडवोकेट विनीत मित्तल, यादविंदर सिंह, बलजिंदर बांसल, सरपंच गुरमीत सिंह आदि हाजिर थे। ((भूषण))