श्रद्धालुओं का जत्था खाटू धाम रवाना
मोगा। बांके बिहारी मित्र मंडल की ओर से शनिवार प्रात आनंद नगर स्थित खाटू धाम मंदिर से 60 श्रद्धालुओं का जत्था तीर्थ धामों के लिए रवाना हुआ। इस दौरान समाज सेवी सुभाष सहगल और नगर कौंसल के पूर्व सीनियर उप प्रधान अनिल बांसल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी देकर श्रद्धालुओं को रवाना किया। मंडल के अध्यक्ष रवि गुप्ता ने बताया कि मंडल की ओर से यह तीर्थ धामों के लिए पहली बस यात्रा है। ((गुलाटी))