पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में बनेगा अत्याधुनिक पार्क और स्टेडियम : ढींढसा

शहर में बनेगा अत्याधुनिक पार्क और स्टेडियम : ढींढसा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बरनाला
शहर में अब आधुनिक सरकारी कॉलेज के अलावा शहरवासियों की सुविधा के लिए शानदार पार्क और खेल स्टेडियम भी बनेगा। जिसे सीएम प्रकाश सिंह बादल ने हाल ही में चंडीगढ़ में हुई कैबिनेट बैठक में मंजूरी दे दी है।
यह बातें सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा ने शनिवार शाम को हंडियाया बाजार में युवा व्यापारी विंग की तरफ से खोले गए चुनाव दफ्तर में कही। उन्होंने कहा कि जिला परिषद की खाली पड़ी सात एकड़ जमीन में शानदार पार्क का निर्माण किया जाएगा जबकि काला माहिर स्टेडियम को अपग्रेड कर इसे आधुनिक स्तर का खेल स्टेडियम बनाया जाएगा। ढींढसा ने कहा कि शहर में मीडियाकर्मियों के लिए भी जिला परिषद की जगह के साथ प्रेस भवन की बिल्डिंग भी तैयार करवाई जा रही है। इस अवसर पर युवा व्यापारी विंग के प्रदेशाध्यक्ष मन्नू जिंदल, एसजीपीसी मैंबर परमजीत सिंह खालसा, यूथ अकाली दल के जिलाध्यक्ष रविंदर सिंह रम्मी ढिल्लों आदि हाजिर थे।