बच्चों को बताया वोट का महत्व
बरनाला - शनिवार को राष्ट्रीय वोटर दिवस के उपलक्ष्य में आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल में वोटर दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य अपूर्व देवगन ने बच्चों ने वोट की महत्ता की जानकारी मुहैया करवाई। उन्होंने कहा कि बच्चे भविष्य के वोटर्स हैं और उनमें सही उम्मीदवार का चयन करने की पूरी क्षमता होनी चाहिए। आर्यभट्ट मैनेजमेंट के चेयरमैन राकेश कुमार गुप्ता, महासचिव प्रमोद अरोड़ा आदि मौजूद थे।