- Hindi News
- बरनाला में आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान आज से शुरू
बरनाला में आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान आज से शुरू
बरनाला - आम आदमी पार्टी की बैठक शनिवार शाम को पार्टी के मुख्य कन्वीनर नरेंदर कुमार की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि जिले में 26 जनवरी को शहर, गांव और कस्बे में बूथ लगाकर मेंबर बनाए जाएंगे। महलकलां में कन्वीनर दलेर सिंह व बीबी अमरजीत कौर, शैहणा में अमित ढींगरा, महासचिव रोहित पक्खों, बरनाला में कुलदीप सहगल, राजिंदर मंगली, राजेश कुमार बल्ला, हंडियाया में बलविंदर गोरखी, वीरचंद शर्मा, सुरेश कुमार टीटू, राजेश जिंदल, भदौड़ में गुरदीप कुमार दीपा, कीर्तन सिंगला, धनौला में विक्रम बब्बी, मनप्रीत टोनी, तपा में चंचल कुमार, महासचिव मुनीश कुमार और हरिकृष्ण अग्रवाल की प्रधानगी में बूथ लगाए जाएंगे। इस अवसर पर बैठक में महासचिव दलवीर चौहान, रामलाल बदरा, ओमप्रकाश, परवीन कुमार लाडी, श्रीनिवास चौधरी, नवजोत कुमार, गुरिंदर सिंह लाडी, राजीव बरनाला, अमरजीत सिंह कालेके, गुरविंदर सिंह सिद्धू, यशु गोयल, कुलदीप सहगल, अमित ढींगरा, बीबी अमरजीत कौर महलकलां, दलेर सिंह ठुल्लीवाल, बीबी अमनदीप कौर, किशोरी लाल, सुरजंग बांसल, संदीप जिंदल, रमेश कुमार सोनी, दवारका दास, लक्ष्मण दास बीहलां आदि हाजिर थे।