पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रों के भविष्य को संवारने से ही संवरेगा देश : विधायक

छात्रों के भविष्य को संवारने से ही संवरेगा देश : विधायक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मोगा
विधायक जोगिंदर पाल जैन ने कहा कि छात्रों के भविष्य पर ही हमारे देश का भविष्य निर्भर करता है। अच्छी शिक्षा से छात्र अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना लोहा मनवा सकते हैं। और अपने रोजगार का साधन भी पैदा कर सकते है।
मौका था शहीद भगत सिंह मार्केट में आईलेट्स की शिक्षा मुहैया करवाने के उद्देश्य से विवश इंटरनेशनल एजुकेशन सेंटर की ब्रांच का जिसका शुभारंभ विधायक जोगिंदर पाल जैन ने किया।
सेंटर के मैनेजिंग डायरेक्टर सचिन जैन ने बताया कि उनकी संस्था बच्चों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर नजरिया पैदा करती है। जिससे की आगे उनकों किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। इस मौके पर वीआईईसी के मैनेजिंग डायरेक्टर सचिन जैन, सेंटर संचालक आशीष बेरी, आयुष जैन, गिरनार ग्रुप के चेयरमैन अदईश्वर जैन, विमल प्रकाश जैन, ट्रक यूनियन के प्रधान जगरूप सिंह तख्तपुरा, विजय सिंगल, एस.पी.बांसल, सुखदेव सिंह खोसा, प्रीतम सिंह चीमा, दविंदर तिवाड़ी, राकेश जैसवाल समेत शिक्षण संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित थे।