चोरी की दो बाइक समेत दो लोग काबू
भास्कर न्यूज - मोगा
सीआईए स्टाफ की पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दो व्यक्तियों को चोरी के मोटरसाइकिल सहित काबू किया है। सीआईए स्टाफ पुलिस के हवलदार धर्मपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने पुलिस पार्टी सहित कच्चा दोसांझ रोड के पास नाकाबंदी की हुई थी तो इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर आ रहे दो व्यक्तियों को रोककर जब उनसे मोटरसाइकिल के दस्तावेज मांगे तो वह आन-कानी करने लगे।
सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने माना कि कुछ दिन पहले उन्होंने एक मोटरसाइकिल शिवाला सूदा व एक मोटरसाइकिल पुराना मोगा से चोरी किया था।
पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिल अपने कब्जे में लेकर उक्त व्यक्ति सुखजिंदर सिंह व कमलदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। काबू किए व्यक्तियों के शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां दोनों व्यक्तियों को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया ((गुलाटी))