- Hindi News
- पुलिस परीक्षा के उम्मीदवार पर मामला दर्ज
पुलिस परीक्षा के उम्मीदवार पर मामला दर्ज
बरनाला - पंजाब पुलिस में नौकरी के आवेदन फार्म में तथ्य छुपाने के आरोप में एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मण के आदेश पर एक व्यक्ति पर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी हरपाल सिंह ने कहा कि सुखनैब सिंह निवासी फरवाही ने पुलिस भर्ती के फार्म भरा था। जिसके बाद उसे रोल नंबर भी जारी कर दिया। फार्म के एक कॉलम में उसने गलत जानकारी दी थी। उसने फार्म ने दर्शाया था कि उस पर किसी भी किस्म का कोई केस नहीं चल रहा है। लेकिन पुलिस स्टेशन बरनाला में साल 2007 में मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ था जो चल रहा है। तथ्य छुपाकर वह पुलिस में भर्ती होना चाहता था जोकि नियमों के विपरीत है।