पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा स्तर को ऊंचा उठाने के लिए सरकार प्रयत्नशील: ढींढसा

शिक्षा स्तर को ऊंचा उठाने के लिए सरकार प्रयत्नशील: ढींढसा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बरनाला
शनिवार शाम को सेक्रेट हार्ट एजुकेशन सोसायटी की तरफ से डिग्री कालेज के स्थापना के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर सोसायटी के चेयरमैन सतवंत सिंह दानी ने कहा कि इस कॉलेज में विद्यार्थियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं दी जाएंगी।
वहीं सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा ने कहा शिक्षा का स्तर उठाने के लिए सरकार की तरफ से विशेष प्रयास किए जा रहे है। इसके लिए लोगों को भी जागरूक होना पड़ेगा।
इस मौके पर सेक्रेट हार्ट की तरफ से सांसद ढींढसा का सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व एमपी केवल सिंह, तनवीर सिंह दानी वाईस चेयरमैन, वित्त सचिव नरेश मित्तल ((रिकू)), ठेकेदार विंदर सिंह लोंगोवाल, प्रिंसिपल नरपिंदरजीत सिंह ढिल्लो, वाईएस ग्रुप के प्रधान प्रो. दर्शन कुमार, मदर टीचर के चेयरमैन कपिल मित्तल, प्रिंसिपल राकेश जिंदल, लेक्चरर सतीश कुमार, व्यापारी विंग के प्रदेशाध्यक्ष मन्नू जिंदल, एसजीपीसी मैंबर परमजीत सिंह खालसा, रविंदर सिंह रम्मी ढिल्लों आदि हाजिर थे।