पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हादसे में बाइक सवार की मौत

हादसे में बाइक सवार की मौत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तपा((बरनाला)) - शनिवार बाद दोपहर सुखपुरा के बस स्टैंड पर मोटरसाइकल और पिकअप गाड़ी के बीच हुई टक्कर में मोटरसाइकल सवार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मोटरसाइकल सवार इकबाल सिंह निवासी भगतपुरा मोड़ जैसे ही सुखपुरा मुख्य सड़क पर चढऩे लगा तो पक्खों-कैंचियां साइड से आ रही तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी के नीचे आकर मोटरसाइकल सवार नीचे आ गया जिस की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अपने पीछे विधवा पत्नी, २ लड़के और २ लड़की छोड़ गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।