पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आग लगने से गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप राख

आग लगने से गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप राख

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्चअकाली नेता व सिख धर्म प्रचारक ने की मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग
भास्कर न्यूज. - बरनाला
जिले के गांव रूड़ेकेकलां में देर शाम घर के कमरे में लगी आग में गुरु ग्रंथ साहिब की पावन बीड़((स्वरूप))जलकर राख हो गई। इस घटना के बाद सिख संगत व सिख धर्म से संबंधित नेताओं में रोष की लहर है।
अकाली नेता व सिख धर्म के प्रचारक संत टेक सिंह धनौला ने कहा कि सिख धर्म की मर्यादा के विपरीत गुरु ग्रंथ साहिब के पास ज्योत जगाई गई थी। जिस कारण यह घटना हुई। उन्होंने कहा कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की जाएगी। जिनकी वजह
से यह घटना हुई है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई
की जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे सिख संगठनों में रोष है।