पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणतंत्र दिवस पर सीपीएस प्रकाश चंद गर्ग ने शहीदों पर कम, पार्टी पर ज्यादा किया फोकस

गणतंत्र दिवस पर सीपीएस प्रकाश चंद गर्ग ने शहीदों पर कम, पार्टी पर ज्यादा किया फोकस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बरनाला
शहर के काला माहिर स्टेडियम में 65वें गणतंत्र दिवस समागम मनाया गया। जिसमें प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री शरनजीत सिंह ढिल्लों की जगह मुख्य संसदीय सचिव बाबू प्रकाश चंद गर्ग ने तिरंगा झंडा लहराया।
प्रशासन की तरफ से सरकारी कार्ड पर लोक निर्माण मंत्री शरनजीत सिंह ढिल्लों का नाम लिखा हुआ था और उन कार्डों को शहर के राजनेताओं में बांटे गए जबकि मीडिया कर्मियों को दिए सरकारी कार्ड में सीपीएस बाबू प्रकाश चंद गर्ग का नाम कार्ड में अंकित था। इस अवसर पर गणतंत्र दिवस समागम में मुख्यतिथि के तौर पर पहुंचे मुख्य संसदीय सचिव बाबू प्रकाश चंद गर्ग ने समागम दौरान शहीदों के बारे में कम जबकि पार्टी की महिमा का ज्यादा गुणगान किया। मुख्यतिथि प्रकाश चंद गर्ग ने तिरंगा झंडा लहराने और परेड से सलामी लेने के बाद 10 बजकर 10 मिनट पर अपना भाषण शुरू किया, 20 मिनट तक चले भाषण में उन्होंने केवल चार मिनट ही शहीदों के बारे बात की जबकि शेष 16 मिनट वह पार्टी की ही महिमा का गुणगान किया। सीपीएस गर्ग ने लोगों को संबोधित करते कहा कि शहीद कौम का सरमाया होते हैं जिन्होंने अपनी देश की खातिर जान की परवाह नहीं की।
ऐसे शहीदों की शहादत को हमें कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने सरकार की प्राप्तियों बारे बात करते कहा कि गत सात सालों में प्रदेश का जितना विकास अकाली-भाजपा सरकार ने किया उतना किसी भी सरकार ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा और आगामी दो सालों में प्रदेश की नुहार बदल दी जाएगी।
मार्च पास्ट कर किया रंगारंग कार्यक्रम पेश: समागम में पंजाब पुलिस, एनसीसी, विभिन्न-विभिन्न स्कूलों की टुकडिय़ों की तरफ से डीएसपी तपा हरविंदर सिंह विर्क की अगुवाई में शानदार मार्च पास्ट किया गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने शानदार पीटी शो के अलावा बरनाला गतका क्लब की टीम की तरफ से विशेष गतका पेश किया गया। मंच का संचालन समाजसेवी अनिल दत्त शर्मा ने निभाया।
इस मौके पर डीसी गुर लवलीन सिंह सिद्धू, एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मण, जिला व सेशन जज मैडम सुखविंदर कौर, व्यापारी विंग के प्रदेशाध्यक्ष मन्नू जिंदल, हरपाल इन्द्र सिंह राही, जत्थेदार जरनैल सिंह भोतना, हल्का इंचार्ज कुलवंत सिंह कीतू, हरप्रीत सिंह बाजवा, बीबी अजायब कौर भोतना, सीपीएस प्रकाश चंद गर्ग के बेटे विशाल गर्ग, उनकी धर्मपत्नी कृष्णा देवी, महिंदर पाल पक्खो, गुरप्रीत सिंह गंडासिंह वाला, भाजपा के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह हंडियाया, भाजपा स्टेट की प्रदेश सचिव मैडम अर्चना दत्त शर्मा, धीरज दधाहूर, अश्वनी आशू, सन्नी सिंगला अग्रवाल, एडीसी परवीन कुमार, एसडीएम अमनदीप बांसल, सिविल सर्जन मैडम रेणु, एसपी नरेंदर कौशल, एसपी स्वर्ण सिंह खन्ना, डीईओं मेजर सिंह, डीटीओ सुखविंदर कुमार, ईओ कौंसिल अशोक कुमार अरोड़ा आदि हाजिर थे।