- Hindi News
- ६५वें गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराकर शहीदों को दी सलामी
६५वें गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराकर शहीदों को दी सलामी
भास्कर न्यूज - मोगा
जिला प्रशासन की ओर से 65 वां गणतंत्र दिवस समागम नई दाना मंडी में मनाया गया। समागम में जहां विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा देश भक्ति के गीतों पर कोरियोग्राफी पेश की गई। वहीं मुख्यतिथि पहुंचे मुख्य संसदीय सचिव सोहन सिंह ठंडल ने राष्ट्रीय ध्वज लहराकर परेड से सलामी ली।
बच्चों में दिखा देशभक्ति का जज्बा
गणतंत्र दिवस पर विभिन्न स्कूलों से पहुंचे दो हजार के करीब बच्चों ने विभिन्न देश भक्ति के गीतों पर कोरियोग्राफी पेश की। वहीं आर्य माडल स्कूल के बच्चों द्वारा है है रीत यहां की प्रीत सदा.., जीएन कान्वेंट स्कूल द्वारा शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव पर आधारित कोरियोग्राफी पेश की। वहीं विभिन्न छात्राओं ने सुनो गौर से दुनिया वालों बुरी नजर न हम पे डालो सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी.., गीतों पर देश भक्ति का जज्बा देखने को मिला। वहीं विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने एक साथ गिद्दा व भंगड़ा डालकर सभी को अपनी ओर आकर्षित किया।
सोहन ठंडल ने किया राज्य सरकार का बखान
समारोह में मुख्य संसदीय सचिव सोहन सिंह ठंडल ने गणतंत्र दिवस पर अपने दस मिनट के भाषण में केवल राज्य सरकार के ही गुण गाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने जो पंजाब में विकास कार्य करवाने के कारण ही आज लोग शिअद व भाजपा के साथ जुड़े हैं। आज हम जिस मंडी में गणतंत्र दिवस मना रहे है ऐसी ही मंडियां सरकार द्वारा पंजाब के सभी शहरों में बनाई गई है।
11 स्वतंत्रता सेनानियों को किया सम्मानित
प्रशासन ने आमंत्रित 11 स्वतंत्रता सेनानियों व उनके पारिवारिक सदस्यों को सम्मानित किया गया। वहीं जिला रेडक्रास की ओर से 15 जरूरतमंद व्यक्तियों को ट्राईसिकिल व 13 जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित की गई।
विभागों ने लगाई प्रदर्शनियां
सिविल अस्पताल ने बच्चों के लिए निशुल्क दवाइयां, खेतीबाड़ी विभाग द्वारा गेहूं की फसल पर लगने वाली पीली कुंगी के हमले, लोगों को अपने वोट के अधिकार बारे जागरूक करने व वन विभाग ने पौधों के लिए विभिन्न झलकियां भी दिखाई गई। यह थे उपस्थित
समागम में डिप्टी कमिश्नर अर्शदीप सिंह थिंद, एसएसपी कमलजीत सिंह ढिल्लों, रविंदर सिंह ठंडल, मलकीत सिंह, रशपाल सिंह, शिअद जिला प्रधान तीर्थ सिंह माहला, जिला सेशन जज कर्मजीत सिंह, एस.जी.पी.सी मेंबर हरिंदर सिंह रनियां, कुलदीप सिंह जोगेवाला, अक्षित जैन, सहायक कमिश्नर डॉ. मनदीप कौर, एसडीएम भूपेन्द्र सिंह,आदि मौजूद थे। ((शिवा/गुलाटी))