पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ६ छात्रों को मिला यंग साइंटिस्ट अवार्ड

६ छात्रों को मिला यंग साइंटिस्ट अवार्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मोगा
सातवीं कांफ्रेंस बायोटेकोन-2014 में आयोजित ओरल एवं पोस्टर प्रतियोगिता में आईएसएफ कॉलेज के छह विद्यार्थियों को यंग साइंटिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया। बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेस फरीदकोट द्वारा बायोटेक्नॉलॉजी इन मेडिसन एंड हर्बल ड्रग डेवलपमेंट पर आधारित था।
अवार्ड प्राप्त करने उपरांत कॉलेज पहुंचने पर कॉलेज के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव जनेश गर्ग, प्रिंसिपल डॉ. आशीष बालदी व अन्य स्टाफ की ओर से सम्मानित किया गया। चेयरमैन प्रवीण गर्ग ने कहा कि संस्था के छात्र आईएसएफ कॉलेज में किए जा रहे रिसर्च कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार मिलना आईएसएफ के लिए गर्व की बात है। श्री गर्ग ने कहा कि यह पुरस्कार आईएसएफ में चल रहे बेहतरीन शोध कार्यों का प्रमाण हैं।
इस अवसर पर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आशीष बालदी ने बताया कि बाबा फरीद यूनिवर्सिटी आफ हेल्थ साइंसेस द्वारा आयोजित कांफ्रेंस बायोटेकोन-2014 में आईएसएफ कॉलेज के 22 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। जिसमें से छह विद्यार्थियों को यंग साइंटिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया। यंग साइंटिस्ट का अवार्ड प्राप्त करनेव वाले विद्यार्थियों में पोस्टर प्रतियोगिता में फार्माकोलॉजी के ओंकार बेदी ने इनोवेटिव बायोटेक्नॉलॉजी में पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि रमनदीप कौर सिंथेटिक बायोटेक्नॉलॉजी में पहला स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार मिलनप्रीत ने सिंथेटिक बायोटेक्नॉलॉजी में दूसरा स्थान प्राप्त किया। गुरप्रीत कौर ने मॉलीक्यूलर बायोटेक्नॉलॉजी दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार ओरल प्रजेंटेशन प्रतियोगिता फार्मास्यूटिक्स की निधि ने एलाइड टेक्नालॉजी में पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि गौरव चौहान ने फार्मास्युटीकल बायोटेक्नॉलॉजी में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर कॉलेज के सचिव जनेश गर्ग ने कहा कि कालेज की ओर से विद्यार्थियों की दी जा रही आधुनिक सुविधाओं के चलते यह सब संभव हुआ है।