संविधान के अधिकारों के बारे में बताया
मोगा। आईएसएफ कॉलेज में गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। चेयरमैन प्रवीण गर्ग ने देश का झंडा लहरा कर शहीदों को सलामी दी। प्रिंसिपल डॉ. आशीष बालदी, प्रो. एएन कालिया, डॉ. आरके नारंग, डॉ. अमित गोयल आदि के अलावा स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित थे। इस अवसर पर राष्ट्रीय गीत पेश किया गया। चेयरमैन प्रवीण गर्ग ने छात्रों व शिक्षकों को फार्मेसी के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर देश की प्रगति के लिए संकल्प लेने को कहा। 26 जनवरी 1950 को लागू हुए संविधान में मिले अधिकारों के चलते हमें भारी राहत मिली है। हर इंसान को अपने अधिकारों के साथ अपने फर्जों को भी याद रखना चाहिए। इस अवसर पर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आशीष बालदी ने हिंदुस्तान को ज्ञान की चिडिय़ा की संज्ञा देते हुए बेहतर भविष्य के लिए पूरी लगन से कार्य काने को कहा। कार्यक्रम दौरान विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति के गीत प्रस्तुत करके पंडाल का माहौल पूरी देश भक्तिमय कर दिया। इसके अलावा कोरियोग्राफी पेश की गई।