पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्पताल में मनाया गणतंत्र दिवस

अस्पताल में मनाया गणतंत्र दिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मोगा
सिविल अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. अमरजीत कौर की अगुवाई में गणतंत्र दिवस मनाया गया।
इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज लहराने की रस्म सिविल सर्जन डॉ. अमरजीत कौर ने अदा करते अपने संबोधन में कहा कि 26 जनवरी 1950 को हमारे देश के संविधान का लागू हुआ था। जो कि आज हमें हमारे हकों को हमें दिलाता है। उन्होंने कहा कि हमें इस समारोह की महत्ता को समझना होगा, और आजादी के सपूतों को भी याद रखें।
आज हमें अपने देश को आजाद करवाने वाले को भूलना नहीं चाहिए और उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। इस मौके पर सहायक सिविल सर्जन डॉ. नरेश गुप्ता, एसएमओ डॉ. राजेश पुरी, फार्मासिस्ट राजेश भारद्वाज, जिला मास मीडिया अफसर मैडम कृष्णा शर्मा, अमृत शर्मा के अलावा विभिन्न विभागों के डॉक्टर व स्टाफ नर्स उपस्थित थी। ((संदीप))