पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर में घुसकर व्यक्ति पर कातिलाना हमला, पर्चा

घर में घुसकर व्यक्ति पर कातिलाना हमला, पर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरूर - घर में पत्नी के साथ बैठे एक व्यक्ति पर कुछ व्यक्तियों ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ इरादा-ए-कत्ल समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस थाना अमरगढ़ के अधीन पड़ते गांव सदराबाद ((नौसहरा)) निवासी फकीर मोहम्मद की ओर से अमरगढ़ थाने में दी गई शिकायत में कहा गया है कि शुक्रवार रात्रि करीब 7.15 बजे वह अपने घर में अपनी पत्नी नहीरा बेगम के साथ कमरे में कुर्सी पर बैठा था। उन्हें अचानक गली में पड़ते घर के गेट के खुलने की आवाज सुनाई दी। पत्नी ने देखा कि दिलावर खां, अनवर खां, आरीफ खां, बलाल खां, नदीम खां, अमीर खां व कुछ और व्यक्ति तेजधार हथियारों के साथ घर में दाखिल हो गए थे।
आरोपियों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीडि़त ने बताया है कि कुछ दिन पहले एक शादी में दिलावर खां व अन्यों के साथ उसकी गाने को लेकर कहासूनी हो गई थी। इस पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। पीडि़त की शिकायत पर थाना अमरगढ़ पुलिस ने उन आरोपियों के खिलाफ इरादा-ए-कत्ल समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी गिरफ्त से बाहर बताए जा रहे हैं।