पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिनदहाड़े घर से सोने के गहने और नकदी चोरी

दिनदहाड़े घर से सोने के गहने और नकदी चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - संगरूर
दिनदहाड़े चोर एक घर से सोने के गहनों सहित नकदी उड़ा ले गए हैं। घटना के समय पीडि़त परिवार सत्संग सुनने गया था। पीडि़त ने मामले की सूचना सिटी पुलिस स्टेशन में दी है। सिटी पुलिस थाने में नूरपुरा मोहल्ला निवासी वरिंदर कुमार की ओर से दी गई शिकायत में कहा गया है कि 26 जनवरी की सुबह करीब 10.30 बजे वह अपने परिवार समेत मैगजीन मोहल्ला में स्थित कुटिया में सत्संग सुनने के लिए गया था। दोपहर करीब 12 बजे जब वह घर लौटा तो घर के मेन गेट का ताला टूटा पड़ा था। जब वह घर के भीतर दाखिल हुआ तो घर की अलमारियों के ताले भी टूटे पड़े थे और समान फर्श पर बिखरा हुआ था। जब उसने सारा सामान की जांच की तो तीन सोने की छाप, एक जोड़ा सोने की बालियां, तीन जोड़े सोने की छोटी बालियां, करीब 10 सोने के नोज पिन, 12 चांदी के सिक्के, 1 चांदी की लक्ष्मी की मूर्ति, 5 हजार रुपए नकदी व 1 हजार रुपए के सिक्के चोर उड़ा ले गए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।