पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टीचर यूनियन ने वित्त मंत्री ढींढसा के सामने रखी मांगें

टीचर यूनियन ने वित्त मंत्री ढींढसा के सामने रखी मांगें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - संगरूर
एसएसए/रमसा/सीएसएस टीचर यूनियन के एक प्रतिनिधि मंडल ने वित्तमंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा के साथ मुलाकात कर अपनी मांगों के प्रति अवगत करवाया। यूनियन के प्रदेश सचिव गुरप्रीत पिशैर और प्रदेश प्रेस सचिव अमन शर्मा ने ढींढसा को बताया कि यूनियन सदस्य 5 वर्षों से केन्द्रीय अभियान के तहत काम कर रहे हैं परंतु भर्ती की सभी शर्तों को पूरा करने के बावजूद भी अध्यापकों को रेगुलर करने की कोई नीति सरकार ने नहीं बनाई है। इससे 12 हजार अध्यापकों में सरकार के प्रति रोष पाया जा रहा है। यूनियन ने वित्त मंत्री से मांग की कि संघर्ष के दौरान यूनियन सदस्यों पर दर्ज किए गए मामलों को रद्द किया जाए। उर्दू अध्यापकों को पूरा स्केल दिया जाए। 1273 अध्यापकों की 6 माह की ट्रेनिंग जल्द करवाई जाए। मौके पर कुलवीर शर्मा, जसविंदर, परमजीत मौजूद थे।