पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जख्मी का गजल संग्रह ‘कद बोलांगे’ लोक अर्पित

जख्मी का गजल संग्रह ‘कद बोलांगे’ लोक अर्पित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - संगरूर
पंजाबी साहित्य सभा की ओर से केंद्रीय पंजाबी लेखक सभा सेखों के सहयोग से भाषा कार्यालय में साहित्यक समारोह करवाया गया।
इसमें संगत पब्लिकेशंस समाणा की ओर से प्रकाशित कर्म सिंह जख्मी का नया गजल संग्रह ‘कद बोलांगे’ लोक अर्पण किया गया। समारोह की प्रधानगी केंद्रीय पंजाबी लेखक सभा सेखों के प्रधान डा. तेजवंत मान ने की। उनके साथ प्रधानगी मंडल में पवन हरचंदपुरी, डा. अरविंदर कौर काकड़ा, डा. भगवंत सिंह, प्रो. सुलखन मीत, बलवीर लोंगोवाल व जंगीर सिंह रतन शामिल थे। इस मौके पवन हरचंदपुरी ने कर्म सिंह जख्मी को लोक हितों व लोक सरोकारों की बात करने वाला पहरेदार बताते हुए कहा कि कर्म सिंह जख्मी की साहित्यक व जत्थेबंदक काबलियत के कारण ही उसे केंद्रीय पंजाबी लेखक सभा सेखों की गजल स्कूल कमेटी का सदस्य लिया गया था। जंग सिंह फटड़ ने जख्मी को गजल के वजन व बहिर की बारीकियों को समझने वाला गजलकार कहा। डा. अरविंदर कौर काकड़ा ने कहा कि जख्मी की गजल लूट रहित, बराबरी वाले समाज की सृजना के लिए जूझती गजल है। बलवीर लोंगोवाल ने कहा कि जख्मी वहम-भ्रम व अंध विश्वासों के खिलाफ संघर्ष करता चेतन कवि है। डा. तेजवंत मान ने सत्यम, शिवम व सुंदरम का जिक्र करते हुए कहा कि लोक पक्षीय व कल्याणकारी साहित्य खूबसूरत होता है। इस दौरान कवि दरबार में देश भूषण, अजमेर सिंह औलख, गुरप्रीत सिंह सहोता, गुरजिंदर सिंह रसीया, भूपिंदर सिंह बोपाराए, बंत सिंह सारों, जगविंदर सिंह जगी, सतपाल पराशर, अवतार सिंह मान, जगी मान, जंग सिंह फटड़, मनप्रीत सुखविंदर, अमरजीत अमन, अमरीक गागा, जंगीर सिंह रतन, जय राम निर्दोष, बलवीर लोंगोवाल, मेघ गोयल, प्रो. सुलखन मीत, गुलजार सिंह शौंकी, लक्की पातड़ां, लाभ सिंह झमट, मिलखा सिंह स्नेही, गुरमीत सिंह बडरुखां, हरदीप सिंह सिद्धू व सुखदेव पेंटर धूरी आदि कवियों ने हिस्सा लिया।