- Hindi News
- बरनाला शहर के विकास के लिए जल्द मिलेंगे 5 करोड़ : ढींढसा
बरनाला शहर के विकास के लिए जल्द मिलेंगे 5 करोड़ : ढींढसा
भास्कर न्यूज - बरनाला
सोमवार को राज्यसभा मेंबर सुखदेव सिंह ढींढसा प्रेस कांफ्रेंस में शहर की सफाई और सीवरेज की समस्या को लेकर काफी गंभीर नजर आए। कहा पत्ती रोड और सेखा रोड में सीवरेज का काम जारी है। कौंसिल के पास 10 करोड़ पहले आ चुके हैं और अब जल्द ही 5 करोड़ और मुहैया करवाए जा रहे हैं।
ढींढसा ने कहा कि शहर में जहां-कहीं भी विकास कार्य चल रहे हैं वहां वार्डस्तर पर लोग कमेटी बनाकर विकास कार्यों की जांच खुद करें और अगर जहां कहीं भी कुछ गलत हो रहा है या अधिकारी कोताही बरत रहे हैं तो इसकी शिकायत तुरंत डीसी से करें। अगर डीसी बात नहीं सुनता तो उन्हें बताएं ताकि विकास कार्य समय पर निपटाएं जा सकें। सोमवार से शहर के हरेक वार्ड में सफाई अभियान चलाया जा रहा है और नगर कौंसिल शहर का कूड़ा-कर्कट फेंकने के लिए अपनी जगह का इंतजाम कर रही है। इसके अलावा सीवरेज के लिए शहर में जल्दी ही ट्रीटमेंट प्लांट खोला जा रहा है। इस अवसर पर युवा व्यापारी विंग के प्रदेशाध्यक्ष मन्नू जिंदल, एसजीपीसी मेंबर परमजीत आदि अकाली वर्कर हाजिर थे।