ढिल्लों ने नेहरू चौक पर फहराया तिरंगा
भास्कर न्यूज - बरनाला
जिला कांग्रेस की ओर से शहर के सदर बाजार में नेहरू चौक पर गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।, जिसमें हलके के कांग्रेसी विधायक केवल सिंह ढिल्लों ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर तिरंगा फहराया।
इस दौरान भदौड़ हलके के कांग्रेसी विधायक मोहम्मद सदीक भी विशेषतौर पर पहुंचे। इस दौरान ढिल्लों ने कहा कि आज हम शहीदों की बदौलत ही आजादी का आनंद मान रहे हैं। भले ही हमारा देश आजाद है लेकिन फिर भी हम आजाद नहीं है।
समारोह को विधायक मोहम्मद सदीक, कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष परमजीत सिंह मान और नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान मक्खन शर्मा ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर सीनियर कांग्रेसी नेता हरविंदर सिंह चहल, अनिल भारती सोनी, सियासी सचिव गुरजीत सिंह बराड़, गांधी जागल, राजू चौधरी आदि कांग्रेसी वर्कर हाजिर थे।