सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जगाई अलख
बरनाला - भ्रूणहत्या व अन्य सामाजिक बुराइयों के खिलाफ सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल खुड्डीकलां में कल्पना चावला हाऊस की तरफ से हाऊस इंचार्ज मेजर सिंह की अगुवाई में समागम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के प्रिसिंपल सुखवंत सिंह, लेक्चरर भोला सिंह संघेड़ा, हरमेल कौर, कमलजीत कौर ने विद्यार्थियों को समाज में फैली सामाजिक बुराइयों खिलाफ जागरूक करते बुराइयों के अंत के लिए एकजूट होने का आह्वान दिया। इस मौके विद्यार्थियों के भाषण मुकाबले करवाए गए, जिसमें नौंवी कक्षा की भूपिंदर कौर ने पहला, छठी कक्षा की कमलजीत कौर व हरमनप्रीत कौर ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर मैडम अविनाश कौर, जगदीश राय, सुखवीर सिंह जोगा, लेक्चरर हरबंस सिंह, रीटा रानी आदि हाजिर थे।