पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • २६जनवरी को लगाया भंडारा

२६जनवरी को लगाया भंडारा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मोगा
चक्की वाली गली में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में समूह मोहल्ला निवासियों ने भंडारा लगाया गया। इससे पहले सर्व कल्याण हेतु समस्त मोहल्ला निवासियों ने प्रार्थना करके आते-जाते राहगीरों को भंडारे का प्रसाद वितरित किया।
इस दौरान गुरुकुल स्कूल की अध्यापिका राखी ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर जहां सारा देश तिरंगे को लहराकर गणतंत्र दिवस मना रहा है। ऐसे में इस देश में ऐसे भी कई लोग है जो दो वक्त की रोटी के लिए मोहताज है।
ऐसे में शहर की सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं को गणतंत्र दिवस पर प्रण लेना चाहिए कि ऐसे लोगों के लिए हम कुछ करें, ताकि आजाद देश में सभी को दो वक्त की रोटी मिल सकें। इस अवसर पर बलविंदर कौर, मितेश कुमार, कुलविंदर सिंह, हैपी, नीतू, सुखप्रीत सिंह, कृष व समस्त मोहल्ला निवासी उपस्थित थे। ((शिवा))