- Hindi News
- एफसीआई गोदाम में ड्यूटी पर आ रहा था चौकीदार हरदेव
एफसीआई गोदाम में ड्यूटी पर आ रहा था चौकीदार हरदेव
मोगा - कस्बा अजीतवाल में शनिवार की रात्रि एफसीआई के गोदाम में तैनात एक साइकिल सवार चौकीदार की ड्यूटी पर आते समय एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव मधोके निवासी 60 वर्षीय हरदेव सिंह पुत्र हरबंस सिंह कस्बा अजीतवाल के एफसीआई गोदाम में बतौर चौकीदार ड्यूटी करता था। शनिवार की रात्रि वह रोजाना की तरह अपने साइकिल पर अजीतवाल पहुंचा था। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना अजीतवाल के एएसआई सतनाम सिंह सका कहना है कि मृतक के बेटे जसवीर सिंह के बयान के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक पर मामला दर्ज किया। पुलिस द्वारा रविवार की दोपहर सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाने उपरांत वारिसों को सौंप दिया। ((संदीप))