फसल का नुकसान करने पर ४ नामजद
बरनाला। पुलिस स्टेशन रुड़ेकेकलां में एक व्यक्ति की फसल का नुकसान करने के आरोप में 4 लोगों पर मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। थानेदार गुरुसेवक सिंह ने बताया कि अमरीक सिंह निवासी धुरकोट के बयान के पर पुलिस ने अमृतपाल सिंह, जसवंत सिंह जैला सिंह,जीत सिंह पर मामला दर्ज किया गया है। उसने अपने बयान में बताया कि आरोपियों ने उसके खेत में घुसकर उसकी फसल को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया, जिससे उसे नुकसान हुआ है।