- Hindi News
- फैक्ट्री से तांबा चुराने के आरोप में दो कर्मी नामजद
फैक्ट्री से तांबा चुराने के आरोप में दो कर्मी नामजद
भास्कर न्यूज - बरनाला
बाजाखाना रोड पर बिजली का सामान बनाने वाली एक फैक्ट्री में काम करने बाले दो कर्मचारियों पर फैक्ट्री से तांबा चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
थानेदार महेंद्र सिंह ने कहा कि फैक्ट्री के मालिक वेद प्रकाश के बयान पर पुलिस ने जसवंत सिंह व कुलविंदर सिंह पर मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी उसकी फैक्ट्री में काम करते थे। उन्होंने फैक्ट्री से तांबा चुरा लिया। आरोपियों को जल्द ही पकड़ कर उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।