शिविर में 850 मरीजों की हुई जांच
तपा((बरनाला))। सिविल अस्पताल तपा में दयावंती पत्नी मुकंदी लाल कांसल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से एक मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन केबी फिनकैंप के एमडी राजिंदर कांसल ने किया। कैंप में बच्चों के माहिर डॉ राज कुमार, डॉ दिनेश कुमार ईएनटी, डॉ इंदू बांसल आंखों के माहिर, डॉ दलजिंदर सिंह हड्डियों के माहिर, डॉ राज कुमार ऑपरेशनों के माहिर, डॉ अमृतपाल कौर दांतों के माहिर, डॉ पंकज खन्ना दिल के माहिर, डॉ रोहित कालिया ओपीडी जनरल, डॉ नीरू चावला स्त्री रोगों के माहिर ने कैंप में 850 से अधिक मरीजों की जांच की। इस मौके फार्मासिस्ट जोगिन्द्र नाथ, सुषमा रानी, भारत भूषण, भीम सैन कांसल, जवाहर लाल कांसल, धर्मपाल कांसल, राजेश कांसल, संदीप कांसल, रोहित कांसल हाजिर थे। लोगों ने अधिक से अधिक मात्रा में पहुंचकर लाभ लिया।