पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक के आश्वासन पर सीवरमैनों की हड़ताल खत्म

विधायक के आश्वासन पर सीवरमैनों की हड़ताल खत्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मोगा
पंजाब सीवरेज कर्मचारी यूनियन ने 15 जनवरी से अनिश्चित समय के किए जा रहे धरना-प्रदर्शन और भूख हड़ताल सोमवार को विधायक जोगिंदर पाल जैन के आश्वासन के बाद समाप्त कर दिया है।
विधायक ने हड़तालियों को जूस पिलाकर उठवाया। इस दौरान जैन ने कर्मियों को मांगे मनवाने का भरोसा दिया। जिसमें ठेके तहत काम करते सीवरेज कर्मचारी व बेलदारों को बिना शर्त नगर निगम मोगा द्वारा प्रस्ताव डालकर पक्का किया जाएगा इस आश्वासन उपरांत हड़ताल खत्म कर दी गई। इस मौके पर यूनियन के चेयरमैन सतपाल अंजान, प्रधान राजकुमार डुलगच ने विधायक जोगिंदर पाल जैन, डिप्टी कमिश्नर अर्शदीप सिंह थिंद, ईओ मोगा व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी का धन्यवाद किया। वहीं लोगों ने कहा कि अब शहर में गंदगी से निजात भी मिल सकेगी। इस मौके पर फेडरेशन प्रधान विपिन हांडा, महासचिव रवि सारवान, स्वीपर यूनियन के प्रधान सतपाल चांवरिया, सेवक राम फौजी, सुभाष बोहत, राजेन्द्र नंदा, इन्द्रजीत सिंह गिल, जीवन कुमार, जसपाल सिंह, मस्सा सिंह, अजय, बिट्टू चांवरिया, प्रेम बोहत, सुरजीत सिंह, जसमेल सिंह हाजिर थे।