मदन लाल बने यूनियन के प्रधान
मोगा। म्यूनिसिपल इंप्लाइज फेडरेशन नगर निगम मोगा में प्रधान विपिन हांडा व महासचिव रवि सारवान की अगुवाई में सफाई सेवक यूनियन का चुनाव किया गया। इस चुनाव में चेयरमैन सुभाष बोहत, प्रधान सतपाल चांवरिया, सेवक राम फौजी विशेष रूप में उपस्थित हुए। चुनाव दौरान सर्वसम्मति से मदन लाल बोहत को सरपरस्त, रवि सारवान को डिप्टी चेयरमैन, सोमनाथ को कैशियर, जोगिंदर सिंह भुल्लर को ज्वाइंट कोषाध्यक्ष, विक्की बोहत को सीनियर उप प्रधान, सिकंदर गुल्लू को सीनियर उप प्रधान, राहुल उजैनीवाल को उप प्रधान, राजेन्द्र खैरालिया को ज्वाइंट सचिव, कुलवंत राय बोहत, राम सिंह, सतपाल सत्तू हाजिर थे।