सड़क हादसे में बाइक सवार घायल
मोगा - गांव सिंघावाला के नजदीक चंद नवां जाती लिंक रोड पर एक बाइक सवार युवक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया। जिस घटना में मोटर साइकिल सवार पत्नी बाल-बाल बच गई। उपचाराधीन घायल मोटर साइकिल चालक स्वर्ण सिंह निवासी चंद नवां ने बताया कि रविवार को वह अपनी पत्नी गुरदीप कौर के साथ किसी कारण मोगा आया था। जब वह वापस गांव लौट रहे थे तो गांव सिंघावाला के पास अचानक एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। ((संदीप))