- Hindi News
- ससुराल में आए युवक की अचानक हालत बिगड़ी, मौत
ससुराल में आए युवक की अचानक हालत बिगड़ी, मौत
मोगा - किशनपुरा निवासी एक व्यक्ति की अपने ससुराली गांव बुध सिंह वाला में संदिग्ध परिस्थितियों मे अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसे परिजनों ने प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उसकी हालत में सुधार न होने के चलते उसने दम तोड़ दिया। गांव किशनपुरा निवासी 33 वर्षीय शिंगारा सिंह पुत्र पाल सिंह 23 जनवरी को अपने ससुराली परिवार से मिलने गांव बुध सिंह वाला आया था। इसी दौरान अचानक रविवार को उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसके ससुराली परिवार द्वारा एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने कुछ देर उपरांत दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना बाघापुराना के सब इंस्पेक्टर सूरजपाल सिंह व हेड कांस्टेबल बलवीर सिंह की ओर से मृतक की पत्नी रमनदीप कौर के बयान के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवाने उपरांत वारिसों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि मृतक की मौत की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने उपरांत ही अमल में लाई जाएगी। ((संदीप))