विवाहिता ने उपचार के दौरान तोड़ा दम
भास्कर न्यूज - मोगा
गांव भिंडर कलां में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में तबियत बिगड़ गई। जिसे उल्टियां लग गई और कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। 24 वर्षीय ऊषा रानी पत्नी लखविंदर सिंह निवासी भिंडर कलां के मायके कोटकपूरा में थे और उसकी शादी लगभग अढ़ाई साल पहले भिंडर कलां में हुई थी। शादी के अढ़ाई साल होने के चलते उसके कोई बच्चा नहीं था। रविवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में ऊषा रानी की तबीयत बिगड़ गई। जिसे गांव में ही दवा दिलाई गई और तबीयत में कोई सुधार न हुआ और कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना धर्मकोट के हेड कांस्टेबल मंजीत सिंह ने मृतका के भाई बूटा सिंह के बयान के आधार पर सोमवार को धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव का सिविल अस्पताल मोगा से पोस्टमार्टम करवाने उपरांत शव वारिसों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के उपरांत ही मृतका के मौत के कारणों की पुष्टि हो पाएगी। ((संदीप))