बेकाबू बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत
मोगा - बाघापुराना के नजदीक स्थित फूलेवाला पुल पर एक मोटर साइकिल चालक सड़क के बीचो-बीच आए लावारिस पशु को बचाते समय एक युवक अपना संतुलन खो बैठा। जिस कारण वह पेड़ से टकरा गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिला बरनाला के गांव बीहला निवासी 29 वर्षीय कुलविंदर सिंह पुत्र जरनैल सिंह बाघापुराना में रहते अपने एक दोस्त को मिलने हेतु रविवार को अपने मोटर साइकिल पर बाघापुराना आ रहा था। इसी बीच जब वह फूलेवाला पुल के पास पहुंचा तो सड़क के बीचो बीच आए पशु को बचाते समय मोटर साइकिल से अपना संतुलन खो बैठा। जिसके कारण उसका मोटर साइकिल सड़क के किनारे एक पेड़ से जा टकराया। इस घटना में कुलविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। थाना बाघापुराना के हवलदार राजा सिंह व हवलदार चमकौर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेने उपरांत सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के भाई गुरविंदर सिंह के बयान के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है। ((संदीप))